, May 15 -- कृषि मंत्री ने बताया कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ बिहार कृषि ऐप की शुरूआत 19 मई, 2025 को की थी, जिसके बाद बिहार कृषि ऐप पर वर्तमान में लगभग 11.50 लाख किसान पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने इस साल के अंत तक लगभग 80 लाख किसानों को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा है। इस ऐप के माध्यम से किसानों को नजदीकी दुकानों में उर्वरक की उपलब्धता की रियल-टाइम जानकारी मिल रही है।
कृषि मंत्री ने निर्देश दिये कि पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाकर मुख्यालय के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे राज्य का हर किसान डिजिटल क्रांति का हिस्सा बन सके।
इस बैठक में प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार नर्मदेश्वर लाल, विशेष सचिव,बीरेन्द्र प्रसाद यादव, कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार सहित विभाग के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित