, Sept. 21 -- श्री सिन्हा ने कहा कि खुदरा विक्रेताओं तक उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित उर्वरक कंपनियों की है। जिला स्तर पर जिला कृषि पदाधिकारी तथा राज्य स्तर पर कृषि निदेशक द्वारा उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। कंपनियों द्वारा खुदरा विक्रेताओं तक समय पर उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित हो, इसके लिए भी आवश्यक निगरानी की जा रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उर्वरक की बिक्री एवं वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य किसानों को निर्धारित आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

श्री सिन्हा ने कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अनधिकृत बिक्री रोकने के लिए कृषि विभाग के पदाधिकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर लगातार छापामारी और जांच अभियान चला रहे हैं। जहां भी अनियमितता की सूचना मिल रही है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित