, May 26 -- कृषि मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू किया गया है, जिससे किसानों का डाटा व्यवस्थित होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचेगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हितों से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है और यहां आधुनिक खेती, सिंचाई, जैविक कृषि तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन की दिशा में भी कार्य कर रही है।
कृषि मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि किसानों के सहयोग और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से बिहार कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित