, Sept. 19 -- कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को उचित मात्रा में और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अवैध रूप से संचालित उर्वरक दुकानों और गोदामों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।श्री सिन्हा ने कहा कि सभी उर्वरक कंपनियों को निर्धारित आपूर्ति व्यवस्था के तहत खुदरा केंद्र तक उर्वरक पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कंपनी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसी कंपनियों को बिहार में प्रतिबंधित करने के साथ इसकी सूचना केंद्र सरकार को भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। विभाग द्वारा वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसानों को उचित मात्रा में तथा उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि उर्वरक की बिक्री में अनियमितता, अधिक मूल्य वसूली या उर्वरक उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत तत्काल विभाग को दें। किसान किसान हेल्पलाइन 1800-180-1551 तथा विभाग के व्हाट्सऐप नंबर 7766085888 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपुष्ट सूचना और अफवाहों पर विश्वास नहीं करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही उर्वरक खरीदने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित