, Sept. 12 -- तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुपौल एवं वीरपुर में कुल 2,222 मामलों का निष्पादन किया गया।इनमें 410 न्यायालय संबंधी मामलों का निष्पादन किया गया।लोक अदालत में बैंक से संबंधित 1,224 मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें कुल Rs.4 करोड़ 77 लाख 79 हजार 134 रुपये की राशि का समझौता हुआ।इसके अतिरिक्त 15 वित्तीय संस्थानों से संबंधित मामलों का भी निष्पादन किया गया, जिसमें Rs.2 लाख 9 हजार 228 रुपये की राशि का समझौता हुआ।

लोक अदालत के दौरान यातायात चालान एवं परिवहन संबंधी कुल 349 मामलों का निष्पादन किया गया, जिनमें कुल Rs.6 लाख 73 हजार की राशि की वसूली हुई।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में आम नागरिक, पक्षकार, अधिवक्ता, मीडिया प्रतिनिधि, पारा विधिक स्वयंसेवक, न्यायालय कर्मी, बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

लोक अदालत के सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि लोक अदालत केवल मामलों के निपटारे का माध्यम नहीं है, बल्कि आपसी संवाद, सहमति और सौहार्द के माध्यम से विवादों का सरल, शीघ्र एवं शांतिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित