, May 9 -- इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 500 से अधिक ट्रैफिक चालानों का निष्पादन किया जा चुका है तथा विभिन्न काउंटरों पर कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, उपनिदेशक जनसंपर्क एवं नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी आयोजन की सफलता के लिये लगातार सक्रिय रहे।

उद्घाटन के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी काउंटरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में तीनों स्थानों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दरभंगा व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में कूल 27 खंडपीठ बनाए गए थे।अलग-अलग किस्म के मामलों का निष्पादन के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की अध्यक्षता में कूल 27 खंडपीठों का गठन किया गया।

लोक अदालत में तलाकवाद और भरणपोषण वाद को लेकर दांपत्य त्याग कर अदालत का चक्कर लगा रहे कूल 6 दंपतियों को लोक अदालत से राहत मिली।वाहन दूर्घटना समेत अन्य कुल नौ मामले क्षतिपूर्ति दावा वाद के निष्पादित किये गये। जिसमें करीब एक करोड़ 39 लाख 08 हजार 08 सौ रुपये का समझौता हुआ।

दरभंगा व्यवहार न्यायालय बेनीपुर अनुमंडल स्थित व्यवहार न्यायालय एवं बिरौल अनुमंडल स्थित व्यवहार न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में लगभग हजारों मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं उत्पाद, क्लेम , लेबर, वन अधिनियम, एमभी एक्ट समेत बिभिन्न बैंकों के बैंक ऋण, टेलीफोन, बिजली आदि से संबंधित मामलों में दो करोड़ 69 लाख 98हजार 183रुपये का सेटलमेंट किया गया है।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार पंकज, नीरज कुमार, संतोष कुमार पांडे, नवीन कुमार ठाकुर, मनोज कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिंह, आदि देव, मो. जुनैद आलम, भूपेंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, उपेंद्र कुमार, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं चंद्रधर मल्लिक सहित बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित