, May 26 -- अपर समाहर्ता ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 3069 पुल-पुलियों की सफाई पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिले में नौ में से आठ बाढ़ आश्रय स्थल तथा एसडीआरएफ भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, सामुदायिक रसोई, नाव, मोटरबोट, पॉलीथिन शीट तथा आपदा मित्रों की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में सांसद रामप्रीत मंडल ने मधेपुर क्षेत्र के कई गांवों में चापाकलों की मरम्मत तेज करने तथा क्षतिग्रस्त तटबंधों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने हाल के आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की।
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में 242 बाढ़ राहत शिविर चिन्हित किए गए हैं, जहां करीब 97 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सामुदायिक रसोई के लिए 231 स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे कार्यरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित