, Sept. 28 -- मंत्री ने भवन की डिजाइन में कुछ सुधार के निर्देश दिया कि शीघ्र नये डिजाइन उपलब्ध करायें एवं अग्नि सुरक्षा, लिफ्ट, विद्युत एवं जलापूर्ति व्यवस्था का मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने का भी निदेश दिया गया। सचिव प्रणव कुमार ने संबंधित अभियंताओं को कार्य की नियमित निगरानी करने तथा प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। परिसर में गार्डन वर्क को प्रमुखता से करने के लिए निदेश दिए। उन्होंने निदेशित किया कि निर्माण सामाग्रियों की जांच विभागीय प्रयोगशाला में करवाएं, जिससे उच्च गुणवत्ता के साथ भवनों का निर्माण हो। कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के लिये संबंधित अभियंताओं एवं कार्यपालक एजेंसियों को गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

हॉस्टल भवन को बेसमेंट ग्राउंड फ्लोर अपर ग्राउंड फ्लोर सर्विस फ्लोर 6 ऊपरी मंजिलों की अत्याधुनिक और सुसज्जित संरचना के रूप में विकसित किया जा रहा है। हॉस्टल में कुल 83 सुइट का प्रावधान है। साथ ही कैंटीन/डाइनिंग एरिया की बैठने की क्षमता 72 व्यक्तियों की होगी।

भवन के प्रथम तल पर 17 सुईट, 2 लाउंज एवं 2 स्टोर का निर्माण किया जा रहा है। द्वितीय तल पर 16 सुईट, 3 लाउंज एवं 2 स्टोर तथा तृतीय एवं चतुर्थ तल के प्रत्येक तल पर 17 सुइट, 2 लाउंज एवं 2 स्टोर की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही पांचवे तल पर 16 सुइट, 3 लाउंज एवं 2 स्टोर का निर्माण किया जाएगा। वहीं, छठे तल पर पार्टी हॉल, स्टोर, पैंट्री एवं शौचालय होगा। पूरे भवन में 3 लिफ्ट (16 16 8 क्षमता) का अधिष्ठापन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित