, March 17 -- मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विभाग पहले से तैयार मानक संचालन नियमावली (एसओपी) के आधार पर तुरंत काम शुरू कर दें। उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया कि बस स्टैंड, बाजार, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाए। जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराने की व्यवस्था हो। सभी पेयजल पाइपलाइनों की मरम्मती सुनिश्चित करते हुए पानी के टैंकर भी पर्याप्त तैयार रखे।

श्री अमृत ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि अप्रैल शुरू होने से पहले सभी सिविल सर्जन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों की बैठक की जाए। हर स्वास्थ्य केंद्र पर ओआरएस की पूरी व्यवस्था हो और लू से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए निर्धारित एसओपी का सख्ती से पालन किया जाए।

मुख्य सचिव ने बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए शिक्षा विभाग को खासतौर से मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। स्कूलों में बच्चों को अत्याधिक गर्मी से बचाव के तरीके सिखाए जाएं और हर स्कूल में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस उपलब्ध रखी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित