, April 13 -- उप-मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं, अनुशासन और परिश्रम को अपनाएं तथा बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समानता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन और उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस मौके पर राज्य के 91 डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पटना के गायघाट स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय की इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 123 छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, अनुशासित एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, सुनील कुमार, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, विधायक संजीव कुमार चौरसिया, निदेशक प्रियंका रानी, विशेष कार्य पदाधिकारी दीवान जाफर खान, समेत विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित