, Sept. 20 -- जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, निजी क्षेत्र के नियोजकों एवं रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा रोजगार मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों के नियोजकों से सीधे संवाद एवं चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए Bihar रोजगार सेतुः पोर्टल परनिबंधन करना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा शैक्षणिक एवं अन्य सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति अवश्य रखें।

जिला नियोजनालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजक निजी क्षेत्र के हैं तथा नियोजन की शर्तों एवं सेवा संबंधी विषयों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय की भूमिका अभ्यर्थियों एवं नियोजकों के बीच समन्वय एवं सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित रहेगी।

जिले के सभी रोजगार इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, वैशाली के संपर्क नंबर 06224-467006 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित