, March 17 -- जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 26 मार्च से ही ससमय कर दी जाएगी एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ रखा जाएगा। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़ प्रबंधन के लिये पर्याप्त मात्रा में बल उपस्थित रहेंगे। सीसीटीवी के माध्यम से मंदिर परिसर एवं महत्वपूर्ण पथों की भी सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।

मंदिर प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन के लिये तैयारियाँ की जा रही है। एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे जिससे कि श्रद्धालुओं को निरंतर दर्शन होता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये पर्याप्त संख्या में नैवेद्यम काउंटर क्रियाशील रहेगा।

बैठक में त्योहार के अवसर पर की जाने वाली व्यवस्था के लिये सभी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारीद्वय ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप प्रशासनिक दृष्टिकोण से हर तरह का प्रबंध किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के सभी उपायों को ध्यान में रखकर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुरूष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पंक्तियों में कतारबद्ध ढंग से दर्शन की व्यवस्था रहेगी। बैरिकेडिंग मजबूत रहेगा। मेडिकल कैम्प एवं अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। कई महत्वपूर्ण चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस एवं चिकित्सकों की व्यवस्था की जाएगी। मे आई हेल्प यू (हेल्प डेस्क) काउण्टर भी क्रियाशील रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित