, March 17 -- जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी से गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा। शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाटर एटीएम एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था रहेगी। चलंत शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश द्वार, निकास द्वार, पार्किंग एवं ड्रॉप गेट के निकट कोई वेंडिंग नहीं रहेगी। नगर निगम द्वारा भी स्वच्छता एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी। स्ट्रीट लाईट क्रियाशील रहेगा तथा इसके संचालन हेतु डेडिकेटेड टीम 24x7 सक्रिय रहेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध पटना समाहरणालय में बैठक की गई थी। जिला स्तर पर नियमित बैठक की जाएगी एवं व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पटना जंक्शन के समीप मेट्रो का कार्य चल रहा है। रामनवमी पर्व के नजदीक विस्तृत ट्रैफिक प्लान पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा सुनिश्चित की जाएगी तथा मीडिया के माध्यम से इसे प्रसारित किया जाएगा, जिससे आम जनता को कोई असुविधा न हो।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी। सभी संबंधित पदाधिकारी इसके लिए सजग एवं सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारीगण सजग रहकर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, अचूक सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करेंगे। कोई भी व्यक्ति आवश्यकता पड़ने पर कोई भी सूचना 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) या डायल-112 पर दे सकते हैं।
इस बैठक में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन, अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, नगर दण्डाधिकारी, महाप्रबंधक पेसू, कार्यपालक अभियंता भवन, पीएचईडी, पूजा समितियों के प्रतिनिधिगण तथा अन्य भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित