, Sept. 29 -- मंत्री ने ऋण वसूली की समीक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सहकारी बैंकों की वित्तीय सेहत मजबूत करने के लिए ऋण वसूली में तेजी लाना आवश्यक है। एनपीए को न्यूनतम स्तर पर लाते हुए इसे शून्य पर लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों को वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देना चाहिए। आम सभा में बैंक के अध्यक्ष रितेश कुमार द्वारा बैंक की उपलब्धियों एवं प्रगति का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक की जमा राशि बढ़कर 533.31 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 9.18 प्रतिशत रहा, जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का एनपीए 7.40 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मंत्री द्वारा खाता खुलवाने में शत प्रतिशत आच्छादन करने वाले पैक्सों को सम्मानित भी किया गया।

बैठक में दी पाटलिपुत्र सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्षरितेश कुमार, प्रबंध निदेशक अंकित कुमार, बैंक निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष एवं निदेशकगण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित