, April 10 -- कृषि मंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली पर प्रभावी रोक लगेगी तथा उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल तकनीक के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री यादव ने कहा कि सरकार का मानना है कि किसान मजबूत होंगे तो राज्य और देश मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सम्मान, सुविधा और समृद्धि के लिए लगातार नई पहल कर रही है और आगे भी किसानों के हित में ऐसे कदम उठाती रहेगी। सरकार का संकल्प किसान को समय पर उर्वरक, उचित मूल्य पर उर्वरक और बिना किसी परेशानी के उर्वरक उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित