, April 8 -- कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की किसानों के आर्थिक विकास की दूरदर्शी संकल्पना को धरातल पर साकार करने के लिए यह पहल अत्यंत आवश्यक एवं निर्णायक सिद्ध होगी।
श्री यादव ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक दस्तावेज है, जिसके माध्यम से उन्हें अपने खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की सटीक जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि जाँच परिणामों के आधार पर किसानों को उनके खेत के रकबा एवं फसल के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग की अनुशंसा की जाती है, जिससे अनावश्यक एवं अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी आती है।
मंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल फसल उत्पादन बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि मिट्टी की दीर्घकालिक उर्वरता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा किसानों की लागत कम कर उनकी आय में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरक प्रबंधन से भूमि की सेहत सुधरती है, जल संसाधनों का संरक्षण होता है और खेती अधिक टिकाऊ बनती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित