, Feb. 17 -- श्री यादव ने कहा कि 'भारत-विस्तार' का लोगो उपयोग करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है तथा इसकी चैटबॉट सुविधा का प्रयोग करने वाला भी अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की तकनीकी नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता और कृषि के डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने वाली दूरदर्शी नीति का प्रमाण है।उन्होंने बताया कि यह एआई आधारित संवाद प्रणाली किसानों को फसल प्रबंधन, उर्वरक एवं कीटनाशी अनुशंसा, मौसम आधारित सलाह तथा अनुशंसित कृषि पद्धतियों से संबंधित जानकारी लिखित अथवा वॉइस कमांड के माध्यम से सहज रूप में उपलब्ध कराएगी।
कृषि मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डिजिटल इंडिया' और 'स्मार्ट कृषि' का जो व्यापक विजन साकार हो रहा है, 'भारत-विस्तार' उसी का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आईसीएआर द्वारा विकसित यह प्रणाली किसानों तक वैज्ञानिक परामर्श सीधे पहुँचाने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार इस पहल को लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो राज्य की किसान-हितैषी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 'भारत-विस्तार' का उद्देश्य किसानों तक खेती से जुड़ी जानकारी और सेवाएँ सीधे संवाद के माध्यम से त्वरित एवं सरल भाषा में उपलब्ध कराना है।
श्री यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि 'भारत-विस्तार' केवल एक तकनीकी व्यवस्था नहीं, बल्कि एक व्यापक परिवर्तन की शुरुआत है ,जहाँ तकनीक, ज्ञान और किसान एक साथ आगे बढ़ते हैं। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है "किसान समृद्ध होगा तो बिहार समृद्ध होगा।"श्री यादव ने किसानों से इस डिजिटल पहल का अधिकाधिक उपयोग करने तथा आधुनिक, वैज्ञानिक एवं आत्मनिर्भर खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित