, Feb. 8 -- श्री यादव ने बताया कि कृषकों के ज्ञानवर्द्धन के लिए प्रमुख वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के द्वारा तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मखाना उत्पादन तकनीक, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन, आधुनिक खेती/बागवानी पद्धतियाँ, फल के पौधों के छत्रक प्रबंधन एवं फलों के तुड़ाई उपरान्त प्रबंधन एवं मूल्यवर्द्धन विषयों पर कृषकों/उद्यमियों को प्रशिक्षित किया गया। कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने बागवानी महोत्सव में सहभागिता करने वाले सभी कृषक भाई-बहनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों की सक्रिय भागीदारी, उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के कारण यह महोत्सव अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली रहा। कार्यक्रम में देखने को मिली गुणवत्ता, नवाचार और बाजार-समझ को देखते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में इस प्रकार के बागवानी महोत्सव वर्ष में एक से अधिक बार आयोजित किए जा सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके और बागवानी को नई गति प्राप्त हो।
इस महोत्सव में इण्डियन आईडल के कलाकार सिरसा रक्षित के गायन एवं राष्ट्रीय स्तर के हास्य कलाकार श्री सुनील पाॅल के प्रस्तुति का लोगों ने आनन्द उठाया। मिलेट्स की खिचड़ी एवं खीर तथा मशरूम एवं सोयाबीन व्यंजन आदि के स्वाद का बागवानी महोत्सव में शहरवाशियों ने भरपूर आनन्द लिया।
इस अवसर पर पद्मश्री श्रीमती राजकुमारी देवी (किसान चाची), डाॅ. रूप नारायण मेहता, अध्यक्ष, राज्य किसान आयोग, बिहार,डाॅ. बीरेन्द्र प्रसाद यादव, विशेष सचिव, कृषि विभाग, शैलेन्द्र कुमार, अपर सचिव, कृषि विभाग,अभिषेक कुमार, निदेशक उद्यान, श्रीमती कल्पना कुमार, अपर सचिव, कृषि विभाग, अपर निदेशक उद्यान पवन कुमार ,राजेश कुमार , संयुक्त निदेशक , सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं किसानगण तथा पटना शहरवासी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित