, April 4 -- दीक्षांत समारोह की शुरुआत शैक्षणिक शोभायात्रा, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर 9 मेधावी विद्यार्थियों-अदिति प्रग्या, मुस्कान कुमारी, बलिराम कुमार, आदित्य प्रसाद, रचित यशस्वी, सचिन कुमार, श्रुति कुमारी, अनानंक कुमार तथा चंदन कुमार-को उपराष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन ने चंपारण को महान विचारों की भूमि बताते हुए कहा कि यहीं से महात्मा गांधी को सत्य और ज्ञान की अनुभूति हुई थी। उन्होंने युवाओं को नवाचार, निरंतर सीखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विश्वविद्यालय को बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताते हुए विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों और समाज सेवा की भावना अपनाने की अपील की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चंपारण की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए क्षेत्र के विकास और मोतिहारी में हवाई पट्टी निर्माण का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित