, May 6 -- मंच पर एम्स पटना के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राधा कृष्ण धीमान, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल, डीन (शैक्षणिक) प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी तथा रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) ज्योति प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने स्नातक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राधा कृष्ण धीमान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए चिकित्सा शिक्षा की श्रेष्ठ परंपराओं, नैतिक आचरण और रोगी केंद्रित सेवाभाव को जीवनपर्यंत बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे सेवा और उत्कृष्टता की भावना के साथ राष्ट्र की स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने संस्थान की चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक जीवन में दक्षता, संवेदनशीलता और नवाचार को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को माननीय राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित