, May 6 -- इस दीक्षांत समारोह में डीएम/एमसीएच के 24, एमडी/एमएस/एमडीएस के 75 तथा पीडीएफ/पीडीसीसी के 9 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त एमबीबीएस बैच 2018 के 58 तथा बैच 2019 के 50 विद्यार्थियों को भी डिग्रियां प्रदान की गईं। वहीं, एम.एससी. नर्सिंग के 15, बी.एससी. नर्सिंग बैच 2020 के 50 तथा बैच 2021 के 58 विद्यार्थियों को भी डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

सुपर-स्पेशियलिटी, स्नातकोत्तर एवं नर्सिंग वर्गों से कुल 17 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक के लिए चयनित किया गया। इनमें डीएम/एमसीएच के 4, पीडीएफ के 1, एमडी/एमएस/एमडीएस के 5, एम.एससी. नर्सिंग के 5 तथा एमबीबीएस और बी.एससी. नर्सिंग के 1-1 विद्यार्थी शामिल हैं।

राज्यपाल श्री हसनैन ने इन विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए।इसके अतिरिक्त एम.एससी. नर्सिंग (बैच 2022 एवं 2023) के 10 विद्यार्थियों को एम्स पटना के अध्यक्ष द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल 27 मेधावी विद्यार्थियों को इस समारोह में स्वर्ण पदकों से अलंकृत किया गया।

समारोह का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह अवसर विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ जो संस्थान की उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा एवं सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित