, Aug. 2 -- श्री हसनैन ने कहा कि जीवन में असफलताएँ और निराशाएँ आती हैं, लेकिन कोई हार अंतिम नहीं होती। हर असफलता नया सबक देती है और हर ठोकर इंसान को पहले से अधिक मजबूत बनाती है। युवाओं से उन्होंने आग्रह किया कि वे निराशा को कभी अपनी पहचान न बनने दें और न ही उसे नशे की ओर बढ़ने का कारण बनने दें।राज्यपाल ने कहा कि बिहार प्रतिभा और ज्ञान की भूमि है। नालंदा की गौरवशाली विरासत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आज के युवाओं की है। उन्होंने हाल ही में भारतीय सैन्य अकादमी में प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करने वाले बिहार के युवा विशाल कुमार का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।
राज्यपाल ने कहा कि मजबूत बिहार और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, नशामुक्त और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होगा। उन्होंने युवाओं से अपने आत्मसम्मान की रक्षा करने, माता-पिता का नाम रोशन करने तथा अपने गाँव, शहर और राज्य का गौरव बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
श्री हसनैन ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य सबसे पहले उसके युवाओं के चरित्र में आकार लेता है। उन्होंने युवाओं से अपने चरित्र को मजबूत बनाने, अपने सम्मान की रक्षा करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री चौधरी तथा ब्रह्माकुमारी वर्णिका ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान के शुभारंभ हेतु पोस्टर का लोकार्पण किया तथा पांच ब्रह्माकुमार तथा कुमारी को ध्वज प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया गया।
जनभागीदारी के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति के राष्ट्रीय अभियान से जोड़कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
बिहार लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, अन्य पदाधिकारीगण माई भारत व एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, आपदा मित्र, ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारियाँ तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित