, March 19 -- श्री झा ने अपने अनुभवों के आधार पर बताया कि कानून की सही व्याख्या और प्रक्रियाओं के पालन से न केवल विवादों में कमी लाई जा सकती है, बल्कि आम जनता का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वे प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा अद्यतन नियमों एवं न्यायालयीन निर्णयों की जानकारी निरंतर रखते हुए निर्णय लें।

आईटी मैनेजर आनंद शंकर ने विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन और ई मापी की विस्तृत जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी वहीं अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज ने राजस्व प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

अवर सचिव दिनेश कुमार ने विभागीय महत्वपूर्ण परिपत्रों का विवेचन करते हुए उनके अनुपालन की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशाखा पदाधिकारी शिवजी ने भू अर्जन की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती सुधा रानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस मौके पर अपर सचिव डॉ महेंद्र पाल, उप निदेशक श्रीमती मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर, श्रीमती सोनी कुमारी, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित