, Sept. 21 -- इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र और भूगोल सहित विभिन्न विभागों के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया।सोमवार को हिन्दी विभाग में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। संकायाध्यक्ष (मानविकी) प्रो. पुनीता झा ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी विश्व स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। ऐसे में दैनिक कार्यालयी कार्यों में राजभाषा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग किया जाना चाहिए।

विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को साहित्य की विभिन्न विधाओं में रचनात्मक लेखन के लिए प्रेरित किया। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने राजभाषा हिन्दी के अनुप्रयोग पर विचार रखते हुए साहित्य लेखन एवं पठन की ओर विद्यार्थियों का ध्यान आकृष्ट किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. बिन्दु चौहान ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित