, Aug. 13 -- श्री शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए संपूर्ण गांधी मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।गांधी मैदान में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही पुलिस कार्यालय परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे आयोजन की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में कार्यरत रहेगा तथा इसके लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए लगभग 80,000 वर्गफीट क्षेत्र में दर्शक दीर्घा के ऊपर शेड का निर्माण कराया गया है। इससे बदलते मौसम एवं बारिश की स्थिति में भी दर्शकों को समारोह में भाग लेने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में स्थापित प्रकाश मीनारों,एलइडी मेटल लाइट एवं हाईमास्ट लाइट के माध्यम से पर्याप्त एवं उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 विभागों की झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगी। इसके साथ ही 20 परेड टुकड़ियां समारोह में भाग लेंगी। फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड एवं अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया तथा आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।

विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के प्रवेश के लिए मुख्य द्वार संख्या-10 निर्धारित किया गया है, जबकि पीला कार्ड धारक प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों का प्रवेश गेट नंबर-9 से होगामहिलाओं का प्रवेश गेट नंबर 12एवं 13 से होगा विद्यार्थियों का प्रवेश गेट नंबर 2,3एवं 4 से होगा ।आमजन का प्रवेश गेट नंबर 6 एवं 7 से होगा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस का यह ऐतिहासिक आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन, सुरक्षा एवं भव्यता के साथ संपन्न हो तथा समारोह में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित