, April 8 -- मंत्री ने बताया कि राज्य में 99,346 घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू हैं, जबकि 55,025 घर कनेक्शन के लिए तैयार हैं। लगभग 3.39 लाख घरों में इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित हो चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पीएनजी कनेक्शन की गति 3,000-3,500 प्रति माह थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 8,000 प्रति माह हो गई है। 17 जिलों में पाइपलाइन से गैस आपूर्ति हो रही है।

मंत्री ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में 31 मार्च 2026 तक 36.85 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 36.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद 5,40,474 किसानों से की गई, जिस पर 8,807.47 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। उन्होंने बताया कि रबी विपणन मौसम 2026-27 में 01 अप्रैल 2026 से सभी जिलों में गेहूं की खरीद शुरू है, जबकि मसूर की खरीद 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी।

खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि शादियों में गैस सिलेंडर की कमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी को समान संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवासी मजदूरों को पांच किलो का रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर विभाग के निदेशक-सह-विशेष सचिव, उपभोक्ता संरक्षण निदेशालय विभूति रंजन चौधरी, विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार तथा प्रबंध निदेशक बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम सुनील कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित