, March 31 -- इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि आमजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा, "पर्यावरण संरक्षण केवल किसी संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का दायित्व है। हमें अपने जीवन में ऐसी आदतें अपनानी होंगी जो पर्यावरण के अनुकूल हों। जागरूकता और सहभागिता ही इस दिशा में सबसे बड़ा कदम है।"महापौर श्रीमती सीता साहू ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि पटनावासियों की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है। उन्होंने कहा, "पटना नगर निगम गंगा को स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दें।"उप-महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि लोगों को गंगा संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा, "जब समाज के सभी वर्ग एक साथ जुड़ते हैं, तभी किसी अभियान को वास्तविक सफलता मिलती है। 'रन फॉर गंगा' इसी सामूहिक भागीदारी का प्रतीक है।"मैराथन में पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य, वार्ड पार्षद, निगम पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में गंगा संरक्षण तथा स्वच्छ शहर के संदेश को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित