, June 18 -- इसके बाद अररिया (नरपतगंज), औरंगाबाद (कुटुम्बा), समस्तीपुर (विद्यापति नगर) सहित विभिन्न प्रमंडलों में निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर 10 2 आवासीय विद्यालयों (720 आसन) एवं कल्याण छात्रावासों की समीक्षा हुई। नरपतगंज में फिनिशिंग और पेंटिंग के अंतिम चरण के कार्यों को देखते हुए इसे आगामी 15 जुलाई, 2026 तक पूर्ण करने का समय-सीमा है। राजकीय छात्रावासों के निर्माण को भी तीव्र गति से पूर्ण करने का निदेश दिया गया।भोजपुर (धनुपरा), वैशाली, सीतामढ़ी सहित अन्य जिलों में स्वीकृत 520 आसन वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालयों एवं छात्र-छात्राओं के छात्रावासों के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। धनुपरा में 520 आसन वाले आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य जून माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

समीक्षा के क्रम में सचिव ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर परियोजना को तीव्र गति से पूर्ण करें। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो योजनाएं पूरी होने के करीब हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, वहां कार्यबल बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाय। सचिव ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन संवेदकों द्वारा कार्य में अनावश्यक देरी की जा रही है , उन्हें तुरंत डिबार किया जाय।

बैठक के अंत में सचिव ने स्पष्ट किया कि लोक कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें किसी भी प्रकार का विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी प्रमंडलों के अभियंता नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित