, July 16 -- सचिव ने निर्देश दिये कि जिन पंचायतों में व्यय एक प्रतिशत से भी कम है, वहां के पंचायत सचिव एवं मुखिया के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए। उन्होंने छह जर्जर पंचायत सरकार भवनों के मामलों में संबंधित जिला पंचायत राज पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही डीडीसी को विभाग के कार्यों की जवाबदेही लेने का निर्देश दिया गया।बैठक में जिलों से आए अधिकारियों को तीन प्रमुख विषयों 16वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग, पंचायत विकास दिवस पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल और उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया गया।
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि वित्त आयोग से प्राप्त अनुदानों का उपयोग समयबद्ध, पारदर्शी और जनहितकारी तरीके से होना चाहिए। इसका सीधा लाभ राज्य के हर गांव और हर नागरिक तक पहुंचे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना मजबूत होगी, जनसेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और स्थानीय विकास योजनाएं नई गति पाएंगी।
बैठक में विभाग के निदेशक नवीन कुमार, अपर सचिव आदित्य प्रकाश, संयुक्त सचिव वसीम अहमद, सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित