, Aug. 21 -- सुपौल जिले के रहने वाले और मुंबई में फिल्म जगत से जुड़े आजाद झा ने कहा कि एक अच्छी फिल्म के पीछे कहानी, निर्देशन, कैमरा, लाइट, साउंड और एडिटिंग समेत कई पहलुओं पर काम होता है। इन सभी चीजों को सही तरीके से सीखने के लिए पेशेवर प्रशिक्षण जरूरी है। बिहार के जिन युवाओं को एफटीआईआई और एसआरएफटीआई में पढ़ने का अवसर मिला है, वे अब फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझ रहे हैं। फिल्म प्रोत्साहन नीति से प्रदेश में स्वस्थ सिनेमा संस्कृति के विकास में मदद मिल रही है।चयनित विद्यार्थियों का कहना है कि बिहार से निकलकर पुणे और कोलकाता जैसे शहरों के प्रतिष्ठित फिल्म संस्थानों तक पहुंचना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। इस सफर में आर्थिक सहायता भी महत्वपूर्ण है। छात्रवृत्ति मिलने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए फिल्म शिक्षा हासिल करना आसान हुआ है।

पटना के छात्र निकेत कुमार ने कहा, "इस छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से मुझे भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे में वीडियो एडिटिंग का अध्ययन करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि मुझे देश के प्रतिष्ठित फिल्म संस्थान में अपनी रचनात्मक क्षमता विकसित करने का अवसर मिला। मैं कला एवं संस्कृति विभाग का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरी प्रतिभा पर विश्वास कर मुझे यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। यह छात्रवृत्ति मेरे सपनों को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।"नालंदा के छात्र आदित्य राज ने कहा, "इस छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से मुझे भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे में साउंड रिकॉर्डिंग एंड साउंड डिजाइन का अध्ययन करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए गर्व और खुशी का विषय है कि मुझे प्रतिष्ठित संस्थान में अपनी प्रतिभा और रुचि को निखारने का अवसर मिला। बिहार सरकार का हृदय से आभार, जिन्होंने मेरी प्रतिभा पर विश्वास कर मुझे यह अमूल्य अवसर दिया। यह छात्रवृत्ति मेरे सपनों को नई उड़ान देने वाली महत्वपूर्ण पहल है।"राज्य सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर फिल्म शिक्षा और प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिल रहा है। इससे वे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में करियर बनाने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित