, Oct. 30 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने श्री महिंद्रा की सराहना पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की गौरवशाली विरासत उसकी पहचान है और उज्ज्वल भविष्य राज्य का संकल्प है। उन्होंने आनंद महिंद्रा को बिहार म्यूजियम आने और वहां चाय पर चर्चा करने का आत्मीय निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने उद्योग, कृषि, प्रौद्योगिकी और पर्यटन के क्षेत्रों में साझेदारी के माध्यम से निवेश, रोजगार और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की भी अपील की।
मुख्यमंत्री के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि उनका आत्मीय और उत्साहपूर्ण जवाब दिल को छू गया। उन्होंने बिहार म्यूजियम के प्रति मुख्यमंत्री के गर्व और लगाव की सराहना करते हुए बिहार आने पर निमंत्रण स्वीकार करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित