पटना , मई 27 -- राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्विकास एवं परिसर खाली कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बिहार खेल विभाग की ओर से बुधवार को पटना में मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्विकास को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता खेल विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ.त्यागराजन एस. एम एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सेंट्रल) सुश्री दीक्षा मौजूद रहीं।

बैठक के दौरान बिहार क्रिकेट संघ ने स्टेडियम के विकास एवं निर्माण कार्य की प्रस्तुति देते हुए बताया कि परियोजना को पूरा करने के लिए लगभग तीन वर्ष की समय-सीमा तय की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित