, May 14 -- कटिहार जिले में रेलवे स्टेशन, होटल फोर सीजन पार्किंग, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, सत्कार होटल, ट्रेंड्स मॉल एवं इंदिरा गांधी पुस्तकालय में मॉकड्रिल आयोजित हुई। पूर्णिया जिले में पूर्णिया विश्वविद्यालय, जिला स्कूल, रंगभूमि मैदान, पॉलीटेक्निक चौक, आर.एन. साह चौक एवं गुलाब बाग मंडी में अभ्यास किया गया। अररिया जिले में जिला कृषि कार्यालय, खेल भवन, कन्या उच्च विद्यालय, नगर परिषद अररिया, नगर परिषद फारबिसगंज, नगर परिषद जोगबनी, नगर पंचायत नरपतगंज एवं नगर पंचायत जोकीहाट में मॉकड्रिल आयोजित की गई।
ब्लैकआउट के दौरान त्यागराजन एस.एम., जिलाधिकारी, पटना, आशुतोष द्विवेदी, जिलाधिकारी, कटिहार ने सिमुलेशन स्थल पर किए जाने वाले अभ्यासों का जायजा लिया तथा लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से जिला द्वारा किए जाने वाले माकड्रिल की संक्षिप्त विवरणी प्रस्तुत की।
मौके पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय के पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी, आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, आपदा प्रबंधन के उप सचिव कुमार विजयेंद्र, नगर विकास एवं आवास विभाग के तकनीकी सचिव अबुल कलाम आजाद, नागरिक सुरक्षा निदेशालय के अवर सचिव राकेश रंजन सिन्हा सहित आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित