, Aug. 25 -- सचिव ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया। संयुक्त कार्यालय भवन के निर्माण से कार्यालयी कार्यों में सहुलियत होगी। बैठक में करीब 0.92 एकड़ भूखंड पर बनने वाले जीविका मुख्यालय भवन के निर्माण की समीक्षा की गई। जीविका मुख्यालय भवन जी 7 होगा। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बाँका परिसर में अतिरिक्त भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें प्रशासनिक भवन,बालक एवं बालिका छात्रावास, गेस्ट हाउस आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ, बिहटा के बचे हुए शेष कार्यों को भी तेजी से पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

सचिव ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समयसीमा पर कार्य नहीं होने पर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करें।

सचिव के द्वारा परियोजनाओं के निर्माण में आ रहे अवरोधों को शीघ्र दूर करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिये निदेशित किया गया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से स्थल निरीक्षण का भी निदेश दिया गया।

सचिव ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित