पटना, मई 10 -- िहार सरकार ने पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से आज यहां जारी अधिसूचना के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था के पद पर तबादला किया गया है। साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक-सह- अपर आयुक्त, असैनिक सुरक्षा,डॉ. परेश सक्सेना को महानिदेशक- सह-आयुक्त, असैनिक सुरक्षा बनाया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवायें एवं संचार, निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), बनाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार,अपर पुलिस महानिदेशक मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो,डॉ. अमित कुमार जैन को अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई के पद पर तबादला किया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक,आर्थिक अपराध इकाई, नैयर हसनैन खान को अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक (बजट / अपील / कल्याण),डॉ. कमल किशोर सिंहको अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग,अजिताभ कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण बनाया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण),संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित