पटना , अक्टूबर 31 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमाए सिन्हा ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और बीज उत्पादन, प्रसंस्करण एवं भंडारण की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 11 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक की योजना को स्वीकृति दी गई है।
इसके तहत राज्य की बीज विश्लेषण प्रयोगशालाओं, बीज प्रसंस्करण संयंत्रों और भंडारण गोदामों का निर्माण, आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
कृषि मंत्री श्री सिन्हा ने आज बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के बीज घटक (कृषोन्नति योजना) के तहत इस राशि से संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन के साथ राशि की निकासी और व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य बीजों की गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ राज्य में बीज अवसंरचना का विकास करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित