पटना , सितंबर 04 -- िहार में फार्मास्युटिकल और मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से हाजीपुर और फतुहा औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक विनिर्माण इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं से राज्य में मेडिकल उपकरणों, डिवाइसेज, इम्प्लांट्स, सर्जिकल उत्पादों और दवाओं के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में एम/एस एक्सेल इंडस्ट्रीज द्वारा 5.47 करोड़ रुपये के निवेश से करीब 0.31 एकड़ भूमि पर मेडिकल इक्विपमेंट, मेडिकल फर्नीचर और संबद्ध उत्पादों की विनिर्माण इकाई स्थापित की जा रही है।

वहीं,औद्योगिक क्षेत्र फतुहा में एम/एस एक्सेल साइंटिफिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 55 करोड़ रुपये के निवेश से करीब 0.81 एकड़ भूमि पर मेडिकल डिवाइसेज, इम्प्लांट्स, दवाओं और सर्जिकल उत्पादों के निर्माण की इकाई स्थापित की जा रही है।

इन दोनों परियोजनाओं से बिहार में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उत्पादों के स्थानीय विनिर्माण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हाजीपुर की इकाई में मेडिकल उपकरण और फर्नीचर समेत संबद्ध उत्पादों, जबकि फतुहा की इकाई में मेडिकल डिवाइसेज, इम्प्लांट्स, दवाओं और सर्जिकल उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग बेस विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इससे गुणवत्तापूर्ण मेडिकल उत्पादों की उपलब्धता बढ़ने के साथ औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसरों के सृजन को भी गति मिलने की संभावना है।

हाजीपुर और फतुहा में होने वाला निवेश बिहार में उभरते हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूती देगा और मेडिकल उपकरण एवं संबद्ध उत्पादों के क्षेत्र में राज्य को एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित