पटना , जुलाई 23 -- िहार में लग्जरी वाहनों की तर्ज पर अपनी गाड़ियों में फैंसी नंबर प्लेट लगवाने का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है। वाहन मालिक लकी नंबर, जन्मतिथि या व्यक्तिगत पसंद के आधार पर मोटी रकम भी खर्च करने को तैयार हैं।

परिवहन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसारअपनी पसंद का नंबर लेने का क्रेज प्रतिवर्ष तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2021 से 2026 में अबतक राज्यभर में 37 हजार से अधिक वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों के लिए पसंदीदा नंबर प्लेट लगवाए हैं। पटना, गयाजी, मुजफ्फरपुर और रोहतास जैसे जिलों के लोगों में यह शौक अधिक है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 2021 में पूरे बिहार में कुल 3013 वाहन मालिकों ने फैंसी नंबर प्लेट लगवाई, जिससे विभाग को 06 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई थी। इस दौरान पटना जिले में 1400, गयाजी में 233, मुजफ्फरपुर में 217 और पूर्णिया में 154 वाहनों के मालिकों ने अपने वाहनों के लिए फैंसी नंबर चुने। 2022 में यह संख्या बढ़कर 4648 हो गई और आय 09 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। इस वर्ष पटना में करीब 2200 और गयाजी में 335 वाहन मालिक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित