पटना , अक्टूबर 09 -- ाज्य में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिल रही है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार सितंबर माह में औसतन प्रतिदिन 3,600 से अधिक छापेमारी की गई है।
आंकड़ों के अनुसार बीते माह कुल एक लाख सात हजार से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके बाद लगभग 9,300 अभियोग दर्ज किए गए है। इस कार्रवाई में 10 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 7,461 शराब पीने के आरोप में पकड़े गए, जबकि 3,200 से अधिक गिरफ्तारियां शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री से जुड़े मामलों में हुईं है।
सितंबर में हुई छापेमारी के दौरान कुल 05 लाख 87 हजार 618 लीटर शराब जब्त की गई है। जब्त शराब में 4 लाख 17 हजार लीटर अवैध देशी शराब, 4,600 लीटर स्पिरिट और 01 लाख 65 हजार 360 लीटर विदेशी शराब शामिल है। साथ ही अवैध कारोबार में संलिप्त 982 वाहनों को भी जब्त किया गया है। इनमें 683 दोपहिया, 83 तिपहिया, 185 चारपहिया और 31 बड़े वाहन शामिल हैं। यह अभियान आगे भी इसी तीव्रता से जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित