पटना , अक्टूबर 16 -- बिहार में विद्यालयों की शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को बेहतर बनाने और शिक्षकों को निरंतर शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद में 152 व्याख्याताओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
13 से 16 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के व्याख्याताओं को प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे आगे संकुल संसाधन केंद्र समन्वयकों को प्रशिक्षण दे सकें।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समन्वयकों की शैक्षणिक नेतृत्व क्षमता विकसित करना और विद्यालय स्तर पर शिक्षकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूत करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित