जमुई, अप्रैल 9 -- जमुई के सांसद तथा लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता अरुण भारती ने गुरुवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जिनको भी नया मुख्यमंत्री चुनेगी, उन्हें उनकी पार्टी उसका पूरा समर्थन हासिल होगा।
श्री भारती आज अपने दो दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद राजग नेतृत्व नये मुख्यमंत्री के विषय पर प्रक्रिया के तहत काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति बनाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित