पटना , जून 30 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व में प्रदेश का भ्रष्टाचारी सत्ता तंत्र सरकार के संसाधनों को लूटने में व्यस्त है और दूसरी तरफ जनता महंगाई की मार से त्रस्त है।

श्री यादव ने आज बयान जारी कर कहा कि पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों ने पहले ही आम आदमी का बजट बिगाड़ रखा है और अब खाने-पीने की आवश्यक चीजों जैसे दाल, आटा, सब्जी, तेल की बढ़ी कीमतों से जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित