दरभंगा , जनवरी 30 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनते ही बिहार में दलित-गरीबों पर हमला तेज हो गया है और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उनके आवास को उजाड़ा जा रहा हैश्री झा ने आज भाकपा माले दरभंगा जिला कमिटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा किसरकार ने खुद घोषणा की थी कि सभी गरीबों को तीन डिसमिल जमीन दिया जाएगा, लेकिन आज इसके विपरीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब उजाड़ो अभियान के खिलाफ दो फरवरी को बिहार विधानसभा के समक्ष महाजुटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में गरीब पटना में एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।उन्होंने कहा कि आज इस बात की जरूरत है कि गरीब एकजुट होकर राजग सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें।
जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने इस अवसर पर कहा कि मजदूर किसान पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर गरीबों को विस्थापित करने की साजिश रची जा रही है। जनता को संगठित होकर संघर्ष करना होगा तथा क्रन्तिकारी पार्टी को मजबूत बनाने से ही सत्ता को चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि चार श्रम कोड के खिलाफ 12 फ़रवरी को मजदूर संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
बैठक में वरिष्ठ नेता आर के सहनी, अभिषेक कुमार, अशोक पासवान, शनिचरी देवी, पप्पू पासवान, जमालूद्दीन, नंदलाल ठाकुर, ललन पासवान, उमेश साह, धर्मेश यादव, हरि पासवान, राम देव मंडल, अवधेश सिंह, प्रो कल्याण भारती सहित कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित