पटना , सितंबर 15 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

श्री गांधी ने बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने तथा सरकार और प्रशासन से पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता शीघ्र पहुंचाने की अपील की है।

श्री गांधी ने 'एक्स' पर आज जारी पोस्ट में कहा कि इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति वह अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ उनकी सहानुभूति है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित