, Sept. 11 -- मंत्री ने बताया कि योजना का संचालन पूरी तरह राज्य सरकार की निधि से किया जा रहा है। खरीफ 2024 मौसम में धान और मक्का को पंचायतस्तरीय फसल तथा सोयाबीन, आलू, बैंगन, टमाटर और गोभी को जिलास्तरीय फसल के रूप में अधिसूचित किया गया था।

श्री यादव ने कहा कि रबी 2024-25 मौसम के उपज संबंधी आंकड़ों के आधार पर योग्य ग्राम पंचायतों के आवेदक किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों का जिला स्तरीय समन्वय समिति द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद पात्र पाए गए और भुगतान के लिए अनुशंसित किसानों को भी शीघ्र सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित