पटना , मई 20 -- िहार सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से आज यहां जारी अधिसूचना के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक (बजट अपील एवं कल्याण )संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा),पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।इसी तरह पुलिस अधीक्षक (ई )अपराध अनुसंधान विभाग, आदित्य कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना बनाया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस अधीक्षक (ई), अपराध अनुसंधान विभाग, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार पुलिस उप महा निरीक्षक, विधि व्यवस्था आनंद कुमार को पुलिस उप- महानिरीक्षक (सुरक्षा) पटना के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, विधि-व्यवस्था, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी तरह नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई,पटना बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक, साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई, पटना वैभव शर्मा को नवगछिया के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित