पटना , अक्टूबर 07 -- िहार में डेंगू एवं चिकुनगुनिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर निरंतर निगरानी, जांच एवं निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। राज्य में डेंगू के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। 5 अक्टूबर 2026 तक राज्य में डेंगू के कुल 857 मामले सामने आए हैं, वर्ष 2026 में अब तक डेंगू से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। पिछले वर्ष राज्य में डेंगू के 3902 मामले दर्ज किए गए थे।पटना में भी डेंगू के मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है। पटना में वर्ष 2024 में 5,033 तथा वर्ष 2025 में 1,817 मामले सामने आए थे, जबकि 5 अक्टूबर 2026 तक 372 मामले दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2026 में पटना, गयाजी और समस्तीपुर में किसी भी क्षेत्र को डेंगू हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित नहीं किया गया है।

डेंगू की रोकथाम के लिए पॉजिटिव मामलों की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला मलेरिया कार्यालय के माध्यम से नियमित फॉगिंग कराई जा रही है। साथ ही जलजमाव वाले स्थानों की पहचान कर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने की कार्रवाई भी लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित