पटना , सितम्बर 27 -- बिहार में लगातार बारिश और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों से पानी आने के बीच गंडक, कोसी और बागमती नदियों के कई स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है।

बिहार सरकार जल संसाधन विभाग के 27 सितम्बर की सुबह छह बजे के आंकड़ों के अनुसार गंडक और कोसी के अलावा बागमती के कुछ निगरानी स्थलों पर भी नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है, जबकि प्रमुख बराजों से छोड़े जा रहे पानी की विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

विभाग के अनुसार गोपालगंज-सिधवलिया के डुमरिया घाट में गंडक नदी का जलस्तर 63.00 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 62.22 मीटर से 0.78 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर बढ़ने का रुख बना हुआ है। इसी तरह खगड़िया के बलतारा में कोसी नदी का जलस्तर 34.92 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 33.85 मीटर से 1.07 मीटर अधिक है। यहां भी जलस्तर बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित