पटना, जून 16 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि पदेश के किसानों के लिए 24 करोड़ की बड़ी सौगात मिलने वाली है, जिसके तहत बिहार में 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण किये जायेंगे।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण तथा बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (डीपीआर) के अंतर्गत एक महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जाएगी, जिसके तहत सुरक्षित भंडारण के लिए गोदाम के निर्माण तथा पक्के थ्रेसिंग फ्लोर की व्यवस्था की जाएगी।
श्री सिन्हा ने कहा कि इस योजना के लिए कुल 24 करोड़ रुपये की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति का प्रस्ताव है, जिसमें केंद्रांश 14.40 करोड़ रुपये तथा राज्यांश 9.60 करोड़ रुपये शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित