पटना , सितंबर 09 -- बिहार में गंगा समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव को देखते हुए बाढ़ का खतरा बना हुआ है और सुल्तान गंज में विशेष निगरानी के बीच गंगा प्रदेश में कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
बिहार सरकार जल संसाधन विभाग के बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायता केंद्र, जल संसाधन भवन, अनीसाबाद, पटना की बुधवार सुबह जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार गंगा बक्सर से साहेबगंज तक कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अधिकांश स्थानों पर जलस्तर स्थिर है अथवा उसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।
केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार रिपोर्ट में 9 सितंबर को सुबह 1.24 बजे से 9.24 बजे तक एक-एक घंटे के अंतराल पर जलस्तर दर्ज किया गया है। बक्सर में गंगा का जलस्तर 59.87 मीटर रहा, जो चेतावनी स्तर से 0.55 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर स्थिर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित